UTTARAKHAND

सीएम धामी ने हल्द्वानी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विजय पर तिरंगा शौर्य यात्रा का नेतृत्व किया

सैनिकों के सम्मान में BJP ने निकली तिरंगा यात्रा: सीएम धामी शनिवार को स्टेडियम से शहीद पार्क तक निकलने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में पहुंचे। जहां तिरंगा लेकर हजारों लोगों के साथ सीएम ने इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित किया गया है।
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में भाजपा ने आज हल्द्वानी में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। शनिवार की सुबह 8 बजकर 15 मिनट से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में स्टेडियम से शहीद पार्क तक आयोजित ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का शुभारंभ किया। यह यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक विजय को समर्पित थी। हजारों लोगों ने तिरंगा लेकर इस यात्रा में भाग लिया।

भाजपा द्वारा आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री धामी ने किया, जिसमें स्थानीय सांसद अजय भट्ट, नैनीताल के सभी भाजपा विधायक और जिला कमेटी भी शामिल हुई। इसका उद्देश्य भारत की एकजुटता का संदेश देना था। शहीद स्मारक स्थल पर यात्रा एक सभा में बदल गई, जहां सीएम धामी ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अब बदल चुका है और ‘आतंकिस्तान’ को धूल चटाने की ताकत रखता है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प को दिया और कहा कि भारतीय सेना ने न केवल पाकिस्तान के हमले को नाकाम किया बल्कि उसके अंदर जाकर ‘आतंकिस्तान’ को नष्ट कर दिया और बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया। सीएम ने देश में सभी धर्मों, जातियों और संप्रदायों के बीच मौजूदा एकजुटता को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पूर्व सैनिकों और छात्रों से भी मुलाकात की।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

5 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

7 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

7 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

7 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

7 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago