खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सुबह लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व सुबह सीएम धामी नगला तराई स्थित अपने आवास से घूमने के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में मिलने वाले लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने कालापुल से लेकर बीस बीघा मार्ग तक जगह-जगह रुककर गांव के लोगों से कुशलक्षेम जानीं।
लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में काफी संख्या में लोग मुख्यमंत्री से मिलने और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में पहुंचे। व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय में पहुंचे सभी लोगों का हालचाल जाना। लगभग दो घंटे तक वह जनता के बीच रहे और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जनता को सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…