Categories: Life Style

सरसों के तेल से जो आप खाना बना रहे हैं वो असली है या नकली?

देहरादून: आजकल लोगों को मिलावटी की पहचान कर पाना बेहद मुश्किल होता है। खासकर खाने-पीने की समानों को। मसालों से लेकर अनाज तक यहां तक की तेल में भी मिलावट होने लगी है। मिलावटी चीजों का इस्‍तेमाल सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसकी वजह से गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सरसों तेल के बारे में। इसका उपयोग खाने से लेकर शरीर के दर्द से बचाव के लिए किया जाता है। लेकिन अगर आप असली तेल की जगह मिलावटी सरसों तेल का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स जिन्हें अपनाकर सरसों तेल की शुद्धता की पहचान आप आसानी से कर सकते हैं।

गंध से करें पहचान: सरसों तेल की शुद्धता की असली पहचान खूशबू है। असली सरसों तेल की गंध बहुत तेज होती है, इसके स्मेल करते ही नाक में हल्की जलन महसूस होने लगती है। अगर यह गंध हल्‍की हो तो समझ लीजिए कि तेल मिलावटी है। आप इस सुगंध से आसानी से इसकी शुद्धता की पहचान कर सकते हैं।

फ्रिज में रखें तेल: अगर आप जानना चाहते हैं तेल शुद्ध है या नहीं तो इसके लिए सबसे पहले किसी एक कटोरी में तेल को डालकर फ्रिज में रख दें। फिर कुछ देर बाद इसे निकाल दें। अगर यह तेल जम जाए तो इसका मतलब तेल में किसी तरह की मिलावट की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि शुद्ध सरसों तेल कभी जमता नहीं।

हथेलियों पर रगड़ें: तेल में मिलावट की पहचान करने के लिए आप तेल को हाथों पर रगड़कर भी कर सकते हैं। इसके लिए तेल की कुछ बूंदे लेकर हथेलियों पर रगड़ें। अगर तेल से रंग छूटे तो इसका मतलब तेल में मिलावट है

रंग से पहचानें: शुद्ध सरसों के तेल काफी गहरे रंग का होता है। अगर इसका रंग हल्‍का पीला नजर आए तो इसमें मिलावट की गई है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

7 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

8 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

8 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

11 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago