UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से की भेंट, जमरानी बांध का किया हवाई सर्वेक्षण

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। उपराष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के समापन पर दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रहे थे। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

इस मुलाकात के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति का उत्तराखंड आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा से प्रदेश को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। वहीं, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सैन्य परंपरा और सतत विकास की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति को उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” के उत्पाद भेंट किए।

जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा

उपराष्ट्रपति से मुलाकात के पश्चात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जमरानी बांध परियोजना का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है और सरकार इसे समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, मेयर गजराज बिष्ट, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए। जमरानी बांध परियोजना का लक्ष्य 2028 तक पूरा करना रखा गया है, और इसके पूरा होने से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान होगा तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

2 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

3 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

3 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

4 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

4 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago