देहरादून: राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बेहद सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में सीएम धामी ने स्पष्ट कर दिया कि देवभूमि में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने पूरे प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
हाल ही में देहरादून में एक पूर्व ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर गाज गिरी है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कुठालगेट चौकी प्रभारी अशोक कुमार और उप आबकारी निरीक्षक सोबन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सीएम ने दो टूक कहा कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने डीजीपी दीपम सेठ को निर्देश दिए कि:
सीएम धामी ने शीर्ष अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं:
सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सीएम ने सत्यापन अभियान (Verification Drive) को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। अब प्रदेश में रह रहे किरायेदारों, पीजी (PG) में रहने वाले छात्रों/युवाओं और होम-स्टे में रुकने वाले लोगों का गहन सत्यापन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है। पुलिस प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करना होगा। लापरवाही का कोई भी मामला सामने आने पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।”
देहरादून: उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक और राहत भरी खबर है। उत्तराखंड विद्युत…
देहरादून: उत्तराखंड के शहरी उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ और बढ़ने वाला है। यदि आपके घर…
देहरादून: उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने प्रदेश के पर्यटन उद्योग और किसानों को बड़ी राहत…
मिशन 2027: नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेसियों को दिया एकजुटता का मंत्र, भाजपा सरकार की विफलताओं…
रुद्रपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण शिविर का आयोजन, 142 जायरीनों ने लगवाया टीकाटीवी 10…
मुख्य बिंदु: राहत: आम जनता के लिए बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे। प्रस्ताव: निगमों ने 18.50% इजाफा…