UTTARAKHAND

हज यात्रियों की सुविधाओं के लिए सरकार और समिति सजग: खतीब मलिक

​रुद्रपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण शिविर का आयोजन, 142 जायरीनों ने लगवाया टीका
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
​रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य हज समिति हज यात्रा को सुगम और सुखद बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मंगलवार को उत्तराखंड राज्य हज समिति और स्वास्थ्य विभाग ऊधमसिंह नगर के संयुक्त तत्वावधान में पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में हज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हज समिति के प्रदेश अध्यक्ष खतीब मलिक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
​मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मिल रही बेहतर सुविधाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष खतीब अहमद ने कहा कि हज यात्रियों की सुविधा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए समिति पूरी निष्ठा से जुटी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सहयोग से इस बार हाजियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मलिक ने बताया कि केंद्रीय हज समिति और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार, इस बार टीकाकरण के लिए राज्य चिकित्सालयों का चयन किया गया है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
​हज यात्रियों का आंकड़ा: रुद्रपुर में 142 और काशीपुर में 130 का हुआ टीकाकरण
हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि रुद्रपुर शिविर में कुल 142 जायरीनों का टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण सकुशल संपन्न हुआ। वहीं, काशीपुर जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में 130 हज यात्रियों की जांच और टीकाकरण किया गया।
​जल्द आयोजित होंगे प्रशिक्षण शिविर
हज समिति के सदस्य मुफ्ती मन्नान रज़ा ने जानकारी दी कि टीकाकरण प्रक्रिया के बाद अब जल्द ही कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में हाजियों को हज के दौरान आने वाले ‘मसाईल’ (धार्मिक नियमों) और यात्रा के तरीकों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया जाएगा।
​स्वास्थ्य विभाग का जताया आभार
कार्यक्रम के सफल संचालन पर समन्वयक मुफ्ती मन्नान रज़ा और ज़ीशान ओवैसी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर समिति की सदस्या तरन्नुम खान, हज अधिकारी मोहम्मद अहसान, एडवोकेट सैयद नदीम ज़ैदी, एसीएमओ डॉ. डी.पी. सिंह, प्रदीप महर (ADIO), संजय रावत, दीपा जोशी, और तौफीक अहमद सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

19 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

19 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

23 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

1 day ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

1 day ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago