Categories: UTTARAKHAND

सीएम धामी बोले-अंत्योदय के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया, सिद्ध होगा विकसित भारत का संकल्प

Dehradun: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता चुने जाने पर उत्तराखंड भाजपा में खुशी की लहर है। नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड से गए सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंडवासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत के मान-सम्मान और स्वाभिमान में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। उन्होंने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण और अंत्योदय के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया।

पीएम ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रहित में अनेक युगांतकारी निर्णय भी लिए जिसके फलस्वरूप युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों के उत्थान एवं सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उनके तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। निश्चित तौर पर आपकी दूरदर्शिता से देश तीव्र गति के साथ विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़कर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पीएम मोदी को प्रदेश वासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का देशवासियों का बेहतर निर्णय रहा। निश्चितरूप से उनका निर्णय पूर्व की भांति फलीभूत होने जा रहा है। पीएम मोदी ने 10 वर्ष के कार्यकाल मे भारत की छवि को विश्व पटल मजबूती से हर क्षेत्र मे उभारा और अमिट छाप छोड़ी। वहीं जन कल्याण की योजनाओं को अंत्योदय तक पहुंचाया।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

19 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

19 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

20 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago