देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जिले में मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए बहाली और बचाव कार्य जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी विभाग अलर्ट मोड में हैं और सरकार स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से सहायता का आश्वासन मिला है। सीएम धामी ने एएनआई को बताया, “राज्य में राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
सभी विभाग अलर्ट मोड में हैं। मैंने राज्य के कई स्थानों का दौरा भी किया है, जहां केदारनाथ दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की। अब तक करीब 5,000 लोगों को बचाया जा चुका है और केदारनाथ धाम में मौजूद 1,000 लोगों को भी जल्द ही सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे हरसंभव मदद का भरोसा दिया है, एमआई हेलीकॉप्टर पहले ही भेजे जा चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्र सरकार के अन्य मंत्री हमारे संपर्क में हैं।”
सीएम धामी ने बताया कि अमित शाह ने राज्य के लोगों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सीएम ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ऐसे कठिन समय में मजबूती से खड़ा है।
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना ने उत्तराखंड की केदार घाटी में मानवीय सहायता और राहत कार्यों के लिए एक चिनूक और एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर तैनात किया है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि वे राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय में काम करेंगे। केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…