देहरादून:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ नामक इस अभियान की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी। इसका मुख्य उद्देश्य शासन-प्रशासन को हर ग्राम और न्याय पंचायत तक पहुंचाना है।
सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।
45 दिनों तक चलेगा अभियान, अधिकारियों को जाना होगा गांव
सरकार की यह मुहिम 45 दिनों तक चलेगी। इस दौरान प्रदेश के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी एसी कमरों से निकलकर न्याय पंचायत स्तर तक जाएंगे। शिविरों के माध्यम से न केवल केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, बल्कि पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
ये विभाग रहेंगे मुख्य भूमिका में
इस महाअभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस (गृह), पीडब्ल्यूडी (PWD), ऊर्जा, जल संस्थान, समाज कल्याण, कृषि और पशुपालन समेत लगभग सभी प्रमुख विभाग, बैंकिंग व वित्तीय संस्थान शामिल होंगे। ये सभी विभाग मिलकर ‘बहुद्देशीय शिविर’ लगाएंगे।
अभियान की मुख्य बातें:
मुख्यमंत्री की इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर उतरकर आम आदमी के जीवन में बदलाव लाएं।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…