UTTARAKHAND

“कांग्रेस को बाबरी मस्जिद पसंद है, कैंची धाम नहीं”: सीएम धामी का तीखा हमला, कहा- देवभूमि में नहीं चलेगी मुगल परस्त मानसिकता

नैनीताल:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। नैनीताल जिले के लेटीबुंगा (हिमगिरी स्टेडियम) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष को अयोध्या में बाबरी मस्जिद तो पसंद है, लेकिन उन्हें कैंची धाम का सौंदर्यीकरण और मंदिरों का विकास रास नहीं आ रहा है।

शुक्रवार को लेटीबुंगा में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद सीएम ने अपने संबोधन में हिंदुत्व, लैंड जिहाद और डेमोग्राफी जैसे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

“10 हजार हेक्टेयर जमीन लैंड जिहाद से मुक्त कराई”
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार सनातन धर्म को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया, जिसके तहत अब तक 10 हजार हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है।

सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में तुष्टिकरण की राजनीति के चलते प्रदेश की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) में बदलाव आया है। उन्होंने कहा, “जंगलों में हरी चादर डालकर अतिक्रमण करने वालों को हमारी सरकार हटा रही है। हम देवभूमि में मुगल परस्त मानसिकता को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देंगे और घुसपैठियों को प्रदेश से बाहर करेंगे।”

“वोट बैंक के लिए दंगाइयों को बचाती है कांग्रेस”
हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने उपद्रवियों को जेल भेजने का काम किया, जबकि कांग्रेस वोट की राजनीति के चक्कर में एक समुदाय विशेष के लोगों और दंगाइयों को बचाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को यूसीसी (समान नागरिक संहिता), सख्त भू-कानून और दंगा रोधी कानून से परेशानी है।

विकास की सौगात: करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षण संस्थानों का सुदृढ़ीकरण शामिल है।

प्रमुख लोकार्पण (उद्घाटन):

  • स्वास्थ्य: 19.48 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट।
  • सड़कें:
    • 16.62 करोड़ से भीमताल-खुटानी-चांफी-परमपुरी-धानाचुली पंचेश्वर मोटरमार्ग का सुधारीकरण।
    • 11.62 करोड़ से भवाली-सेनिटोरियम से नैनीबैंड तक बाईपास पार्ट-2 का सुधारीकरण।
    • 7.95 करोड़ से भीमताल बाईपास मोटर मार्ग का सुधारीकरण।
    • 4.53 करोड़ से सेनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास भाग-1 का डामरीकरण।
  • शिक्षा: 8.43 करोड़ से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में पुस्तकालय व बहुउद्देशीय हॉल।
  • अन्य: 1.46 करोड़ से ग्राम पूछड़ी में गोशाला और 61.38 लाख से जीआईसी जाड़ापानी में विभिन्न कक्षों का लोकार्पण।

प्रमुख शिलान्यास (नींव रखी):

  • शिक्षा: 5.35 करोड़ से लालकुआं डिग्री कॉलेज में परीक्षा भवन और 97.72 लाख से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चहारदीवारी।
  • सड़कें: 9.81 करोड़ से बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट मोटर मार्ग और 8.19 करोड़ से पंगोट-दैचोरी मार्ग का नवनिर्माण।
  • खेल: 1.5 करोड़ से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में स्वीमिंग पूल पर शेड व कवरिंग कार्य।
  • अन्य: रामनगर में आवासीय भवन (45 लाख) और ओखलकांडा में सभागार कक्ष (75 लाख)।
Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

8 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

9 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

9 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

12 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago