UTTARAKHAND

ऋषिकेश को सीएम धामी की बड़ी सौगातें: राफ्टिंग बेस स्टेशन और मल्टी-स्टोरी पार्किंग का शिलान्यास

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में ऋषिकेश का दौरा कर कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिससे योग नगरी को बड़ी सौगातें मिली हैं. इन परियोजनाओं का उद्देश्य ऋषिकेश को वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करना है.

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण के तहत आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास किया. भारत सरकार से इस परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है, और इसका निर्माण शिवपुरी से मुनि की रेती तक किया जाएगा, जिसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है. सीएम धामी ने कहा कि इस राफ्टिंग बेस स्टेशन के निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग के वैश्विक हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी.

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने लगभग 136 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहुमंजिला कार पार्किंग और कार्यालय भवन का भी शिलान्यास किया. यह पार्किंग लगभग 1038 वाहनों को समायोजित कर सकेगी और ऋषिकेश में यातायात की समस्या को कम करने में सहायक होगी, विशेषकर आगामी चारधाम यात्रा के दौरान. इस परिसर में नगर निगम ऋषिकेश, जल संस्थान ऋषिकेश और यूपीसीएल के कार्यालय भी बनाए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने नगर निगम ऋषिकेश के तहत लगभग 1.51 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों का भी उद्घाटन किया. इस अवसर पर, उन्होंने पर्यावरण मित्रों को मेडिकल किट और यात्री-मित्र किट प्रदान की, साथ ही हाइड्रोजेल वाटरलेस शौचालय का भी उद्घाटन किया.

सीएम धामी ने बताया कि ऋषिकेश में कुल 1600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें 557 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति परियोजनाएं और 183 करोड़ रुपये की सीवर लाइन शामिल हैं. उन्होंने ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव मंदिर तक रोपवे के निर्माण और योग नगरी रेलवे स्टेशन के विकास की दिशा में भी उठाए गए कदमों का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों से ऋषिकेश में पर्यटन बढ़ेगा और व्यवसाय तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

सीएम धामी आज ऋषिकेश के दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम धामी ने ऋषिकेश को बहुत सी सौगातें दी. सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजू रहे.

सीएम धामी आज ऋषिकेश के दौरे पर ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश बेस स्टेशन और बहुमंजिला कार पार्किंग का शिलान्यास किया. यह परियोजना न केवल क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करेगी बल्कि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. सीएम धामी ने कहा आधुनिकता और आस्था के संगम से जुड़ती यह पहल एक विकसित उत्तराखंड की ओर ठोस प्रगति का प्रतीक है.

बता दें इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश पहुंचते हैं. ऐसे में ऋषिकेश में बेस स्टेशन की जरूरत लंबे समय से थी. जिसका आज सीएम धामी ने शिलान्यास किया. वहीं, बहुमंजिला कार पार्किंग की बात करें तो ये हर लिहाज से ऋषिकेश के लिए महत्वपूर्ण है. ऋषिकेश में पार्किंग एक बड़ी समस्या है. बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण के बाद जल्द ही ऋषिकेश की ये समस्या खत्म हो जाएगी.

ऋषिकेश से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे थे. जहां उन्होंने जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस के समापन समारोह ने भाग लिया.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

12 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

13 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

13 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago