Categories: UTTARAKHAND

सीएम धामी का बड़ा कदम: सड़क हादसे रोकने को प्रदेशभर में सघन चेकिंग अभियान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूरे राज्य में सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक महीने इस अभियान का संचालन किया जाएगा। अभियान के तहत ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों, सहायक अधिकारियों, परिवहन कर अधिकारियों और निरीक्षकों को पत्र जारी कर इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

पिछले हादसों से सबक

पत्र में अल्मोड़ा में हाल ही में हुए बस हादसे सहित 2018 और 2022 की बड़ी बस दुर्घटनाओं का जिक्र किया गया है। इन घटनाओं से सीख लेते हुए, त्योहारों, मेलों और छुट्टियों के बाद काम पर लौटने वाले ग्रामीणों के लिए रोडवेज के सहयोग से अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

खास मौकों पर विशेष ध्यान

पर्यटन, तीर्थयात्रा और शादी के सीजन में वाहनों की ओवरलोडिंग और अन्य अनियमितताओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। सप्ताहांत में देहरादून, मसूरी, नैनीताल और अन्य पर्यटक स्थलों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, इन दिनों में अनिवार्य रूप से जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है।

वाहनों की फिटनेस पर सख्ती

खराब हालत में चल रहे वाहनों की फिटनेस तत्काल रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों पर वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान अंडर रन प्रोटेक्शन, रिफ्लेक्टर और स्पीड गवर्नर जैसे उपकरणों की कड़ाई से जांच की जाएगी।

पर्वतीय मार्गों पर खास प्रावधान

पर्वतीय मार्गों पर रात में वाहन संचालन पर रोक लगाने और स्टेज कैरिज वाहनों का सेफ्टी ऑडिट सुनिश्चित करने को भी प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही, सभी प्रमुख मार्गों पर नियमित प्रवर्तन कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

इस व्यापक अभियान का उद्देश्य राज्य में सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाना है।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

4 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

5 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

5 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

5 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

6 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago