देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ को एक अद्वितीय जनसंवाद मंच बताते हुए कहा कि यह विश्व के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा संचालित सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायी कार्यक्रमों में से एक है। उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम समाज के उन गुमनाम नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है, जो दूरस्थ क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद मानवता और समाज के लिए असाधारण कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई ये कहानियाँ देशवासियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।”
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी के मन में उत्तराखंड के प्रति गहरा लगाव है। प्रधानमंत्री ने समय-समय पर ‘मन की बात’ के माध्यम से राज्य की शीतकालीन यात्रा, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर रखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आदि कैलाश और उत्तरकाशी के हर्षिल-मुखवा जैसे क्षेत्रों के भ्रमण का सीधा सकारात्मक प्रभाव राज्य के पर्यटन पर पड़ा है। उनके इन दौरों के कारण इन क्षेत्रों की लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर बढ़ी है।
राज्य के पर्यटन क्षेत्र में आ रहे उछाल की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि:
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को एक ‘ऑल-सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन’ के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए आधारभूत ढाँचे, सड़क संपर्क, आवास सुविधाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पर्यटन को आजीविका का मुख्य साधन बनाने के लिए सरकार होमस्टे योजना, ग्रामीण पर्यटन और धार्मिक पर्यटन को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर रही है। इन प्रयासों का उद्देश्य राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य में अल्पसंख्यकों की आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति का…
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज हो गई हैं।…
देहरादून | मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में जारी तनाव के बीच उत्तराखंड में एलपीजी और पेट्रोलियम…
देहरादून | वैश्विक पर्यावरणीय पहल 'अर्थ ऑवर' (Earth Hour) के समर्थन में शनिवार रात उत्तराखंड के…
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे, पर्यटन और औद्योगिक विकास को…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश में ईंधन की कालाबाजारी और गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के…