देहरादून: आज भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि 2024 पर देश उन्हें याद कर रहा है. जगह-जगह उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शासकीय आवास पर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. रुद्रपुर और मसूरी में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देकर उनके योगदान को याद किया।
मसूरी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
मसूरी में तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। मसूरी बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, और महामंत्री कुषाल राणा ने वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से की थी और भारतीय जनसंघ पार्टी के गठन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ अहम भूमिका निभाई थी।
रुद्रपुर जिला कार्यालय में भाजपाइयों ने पूर्व पीएम वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि: ‘अटल जी एक विचार हैं, जीवनभर दी प्रेरणा’: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उधमसिंह नगर जिले के जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि एक विचारधारा थे। उनका जीवन संस्कारों की मिसाल और हर भारतवासी के लिए प्रेरणादायी है।
वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने अद्वितीय नेतृत्व और राष्ट्रवादी सोच से भारत को एक नई दिशा दी। उनके द्वारा स्थापित सिद्धांत और मूल्य आज भी बीजेपी के हर कार्यकर्ता और देशवासियों के लिए मार्गदर्शक हैं। प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने जो आर्थिक सुधार, परमाणु परीक्षण, और कश्मीर समस्या का समाधान किया, वह उनकी दूरदृष्टि का प्रमाण है। अटल जी ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा, और उनकी नीतियां आज भी हमारे लिए अनुकरणीय हैं।
मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…
मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…
मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…
उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…