Categories: UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया

देहरादून में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का आयोजन, सीएम धामी ने महिला समूहों को चेक सौंपे, कहा- महिलाओं के उत्पाद दे रहे मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर

देहरादून: देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ और ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’ के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने लाभार्थी महिलाओं को चेक सौंपे और बीजेपी महिला मोर्चा की वर्कर्स ने उन्हें राखी बांधी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं को रक्षाबंधन की बधाई दी और कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ सामाजिक कर्तव्यों का भी प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहीं हैं उत्तराखंड की महिलाएं
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं इतनी कुशल हैं कि उनके उत्पाद अब मल्टीनेशनल कंपनियों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उस वाक्य का उल्लेख किया जिसमें कहा गया था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। धामी ने विश्वास जताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने में मातृशक्ति का अहम योगदान होगा।

‘लखपति दीदी योजना’ से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर: उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल अधिकार देने तक सीमित नहीं है, यह महिलाओं के भीतर छुपी हुई प्रतिभा और क्षमता को पहचानने का प्रयास है. उत्तराखंड की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘लखपति दीदी योजना’ की शुरुआत की गई. खुशी की बात ये है कि आज हम तय लक्ष्य से भी आगे बढ़ रहे हैं.

‘हाउस ऑफ हिमालय’ से वैश्विक स्तर पर पहुंचेगा उत्तराखंड का उत्पाद: सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं की ओर से बनाए जाने वाले उत्पादों को एक केंद्र मिले, इसके लिए पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हाउस ऑफ हिमालय’ का उद्घाटन किया था. अब हमारे प्रदेश की महिलाओं के बनाए उत्पादन दुनियाभर के के कोने-कोने में जाएंगे.

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

11 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

11 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

11 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

11 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

16 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

17 hours ago