Categories: UTTARAKHAND

केदारनाथ मार्ग पर मलबे में तीन शव मिले: SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

देहरादून: केदारनाथ पैदल मार्ग पर 31 जुलाई की रात आई आपदा के बाद से लगातार सर्च अभियान जारी है. इसके साथ ही पैदल मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है. वहीं केदारनाथ मार्ग के लिंनचोली में मलबे में दबे तीन शव मिले हैं. मलबा हटाते समय मजदूरों को कुछ शव दिखाई दिए. जिसके बाद इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया.

केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है. जिससे यात्री पैदल केदारनाथ की यात्रा कर सके. बीते दिन लिंनचोली में पैदल मार्ग से मलबा हटाते समय मजदूरों को कुछ शव दिखाई दिए. उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद मलबे से शवों को निकालने को लेकर एसडीआरएफ की टीम ने एसआई प्रेम सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया.

शवों की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस: जिसके बाद बड़े-बड़े बोल्डरों के नीचे दबे शवों को बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया. जिला पुलिस की ओर से शवों की शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि बीते 31 जुलाई की रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुई त्रासदी के बाद जहां 15 हजार के करीब तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों का रेस्क्यू किया गया. वहीं अभी भी कई लोगों के शव यात्रा मार्ग पर मिल रहे हैं. इसके साथ ही पैदल मार्ग को दुरुस्त करने को लेकर 260 से ज्यादा मजदूर जुटे हुए हैं.

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

10 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

10 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

10 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

11 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

15 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

16 hours ago