Categories: UTTARAKHAND

हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान: भू-कानून पर नया दृष्टिकोण पेश किया

देहरादून: सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के लामाचौड़ पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू करने की बात कही। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा राज्य में बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके संज्ञान में यह बात आई है कि कई स्थानों पर उन परियोजनाओं के उद्देश्य का उल्लंघन हो रहा है, जिनके लिए उत्तराखंड में भूमि खरीदी गई थी। इसे देखते हुए उन्होंने आदेश दिया है कि ऐसी सभी भूमि, जो नियमों का पालन नहीं कर रही है और कानून का उल्लंघन कर रही है, उसे राज्य सरकार में अधिनियमित किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार जल्द ही एक सशक्त भू-कानून लाने के लिए काम कर रही है, जो राज्य के संसाधनों की सुरक्षा और विकास के लिए एक ठोस कदम होगा।

Tv10 India

Recent Posts

हल्द्वानी: गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेगा कूड़े का पहाड़, 1.75 लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए ₹9 करोड़ की योजना शुरू

कूड़े के निस्तारण के लिए आई मशीनें  हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी को…

16 mins ago

उत्तराखंड वेदर अपडेट: 27 जून तक पर्वतीय जिलों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून…

23 mins ago

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

16 hours ago

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, अल्मोड़ा में बनेगा भव्य ‘स्मृति द्वार’

शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…

16 hours ago

नगरासू कांड के बाद चमोली में अलर्ट: इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाओं पर पुलिस और ITBP की भारी तैनाती

चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…

16 hours ago