Categories: UTTARAKHAND

सीएम ने जन्माष्टमी महोत्सव में लिया हिस्सा: कहा- “डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड तेज़ी से बढ़ रहा है उन्नति की ओर”

देहरादून: गंगोलीहाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड तेजी से उन्नति की राह पर अग्रसर है। उनकी सरकार 70 लाख लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना के तहत 60 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा, और उज्ज्वला योजना के तहत 4,50,000 परिवारों को गैस कनेक्शन मुहैया करवा रही है। मानसखंड के तहत राज्य के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का नवनिर्माण और पुनर्निर्माण हो रहा है।

मुख्यमंत्री सोमवार को हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा व्यालपाटा मैदान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि महाकाली मंदिर के विकास के लिए 6 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और उनकी सरकार ने सख्त नकल कानून लागू कर दो साल के भीतर 16,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया है। उन्होंने गंगोलीहाट और बेड़ीनाग विकासखंड में चल रहे कई विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और बताया कि जिले में 768 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। 27 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, विधायक फकीर राम टम्टा, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला और महोत्सव समिति अध्यक्ष बबलू पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

केदारेश्वर में सेतु निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौड़मन्या-किमतोली मोटर मार्ग पर रामगंगा नदी पर केदारेश्वर में सेतु निर्माण, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट की चहारदीवारी, गणाई महाविद्यालय में पुस्तकालय और चहारदीवारी, सेराघाट बुसेल नोलियांसेरा में बाढ़ सुरक्षा कार्य, जीजीआईसी गंगोलीहाट भवन की मरम्मत, जीआईसी मैदान का विस्तारीकरण, सरयू-रामगंगा संगम पनार का सौंदर्यीकरण, पोखरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उच्चीकरण और ट्रॉमा सेंटर खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देने की घोषणा की। उन्होंने सभी घोषणाओं को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने का भरोसा दिलाया। मेला समिति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मेले को नगर मेला घोषित करने व महोत्सव को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की मांग रखी।

मां महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना
सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हेलीकॉप्टर से दशाईथल हेलीपैड पर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उत्तर भारत के सबसे बड़े शक्तिपीठ महाकाली मंदिर में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। पुरोहित पंकज पंत ने पूजा संपन्न कराई और महाकाली का प्रसाद दिया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र रावल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने मंदिर परिसर में एसएसबी डीडीहाट के अधिकारियों के साथ फलदार पौधा भी लगाया।

महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री ने गाई चांचरी
जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करने के लिए महिलाओं ने चांचरी खेल लगाया। सीएम ने भी महिलाओं के साथ गोल घेरे में घूमते हुए चांचरी गाई। इस दौरान पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जयश्री पाठक और जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा भी उनके साथ मौजूद रहीं।

विपक्ष ने मुख्यमंत्री के दौरे को बताया औचित्यहीन
कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण बोहरा ने मुख्यमंत्री के दौरे को औचित्यहीन बताते हुए कहा कि सीएम ने क्षेत्र को सिर्फ झुनझुना थमाया है। उन्होंने अपने संबोधन में उन्हीं कामों का जिक्र किया, जो पहले से प्रगति में हैं, और क्षेत्र की शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा ने कहा कि विधायक निधि से होने वाले कामों की घोषणा मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती। भाकपा माले के भगवती पंत ने मुख्यमंत्री के दौरे को फिजूल खर्ची करार देते हुए कहा कि लोगों को इससे कोई लाभ नहीं हुआ है।

Tv10 India

Recent Posts

हल्द्वानी: गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेगा कूड़े का पहाड़, 1.75 लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए ₹9 करोड़ की योजना शुरू

कूड़े के निस्तारण के लिए आई मशीनें  हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी को…

19 mins ago

उत्तराखंड वेदर अपडेट: 27 जून तक पर्वतीय जिलों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून…

25 mins ago

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

16 hours ago

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, अल्मोड़ा में बनेगा भव्य ‘स्मृति द्वार’

शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…

16 hours ago

नगरासू कांड के बाद चमोली में अलर्ट: इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाओं पर पुलिस और ITBP की भारी तैनाती

चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…

16 hours ago