Categories: UTTARAKHAND

एमडीडीए कॉलोनी में पार्किंग नीलामी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध

टेंडर निरस्त करने की मांग, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में गढ़वाल कमिश्नर से मिले कांग्रेसी

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे को ज्ञापन देते पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा व अन्य।

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा जीएमएस रोड स्थित एमडीडीए कॉलोनी की पार्किंग को नीलाम करने के टेंडर के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध दर्ज किया है। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने एमडीडीए की कथित मनमानी पर कड़ी आपत्ति जताई और टेंडर को तत्काल रद्द करने की मांग की।

लाल चंद शर्मा ने कहा कि जीएमएस रोड पर स्थित इस कॉलोनी में लंबे समय से लोग निवास कर रहे हैं, जिनके पास चारपहिया वाहन हैं। पार्किंग की सुविधा होने के कारण यहां रहने वाले लोग अपनी कारें पार्क करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एमडीडीए के कुछ अधिकारियों ने निजी स्वार्थों के चलते पार्किंग को बेचने के लिए टेंडर जारी किया है, जिससे कॉलोनी के निवासियों को गंभीर असुविधा हो सकती है। शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर यह पार्किंग नीलाम हो जाती है, तो निवासियों को अपने वाहन खड़े करने में मुश्किल होगी और सड़क पर पार्किंग से यातायात बाधित हो सकता है।

शर्मा ने यह भी सवाल उठाया कि राजपुर-मसूरी डाइवर्जन के पास एक होटल का निर्माण किया जा रहा है, जबकि उस क्षेत्र की भूमि ‘नॉन जेड-ए’ की श्रेणी में आती है, जिसमें निर्माण कार्य की अनुमति नहीं है। उन्होंने इस होटल के निर्माण को नियमों के उल्लंघन के रूप में प्रस्तुत किया और इसकी जांच की मांग की।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ने इंदिरा गांधी रिडेवलपमेंट प्लान का जिक्र करते हुए राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नौ साल पहले शुरू हुई इस योजना का काम अब तक अधूरा है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जीएमएस रोड स्थित एमडीडीए कॉलोनी की पार्किंग नीलामी का टेंडर तुरंत रद्द किया जाए। साथ ही मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा महानगर के पार्कों और सामुदायिक भवनों का भी जीर्णोद्वार किया जाए। इसके अतिरिक्त, बिना पार्किंग के बनाए जा रहे अवैध कॉम्प्लेक्सों पर भी तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, और जहांगीर खान शामिल थे।

–––
बैकफुट पर आया एमडीडीए
एमडीडीए के अधिकारियों ने बताया कि इंदिरापुरम स्थित एमडीडीए कॉलोनी में पार्किंग का कोई ठेका नहीं निकाला जाएगा। इसे लेकर भाजपा के पूर्व पार्षद ओमेंद्र सिंह भाटी ने बीते 15 सितंबर को आपत्ति दर्ज कराई थी, इसके बाद एमडीडीए ने एमडीडीए कॉलोनी में पार्किंग के ठेके को उसी दिन निरस्त कर दिया था।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

5 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

7 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

7 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

7 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

7 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago