देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। शनिवार को देहरादून जिले में कोविड-19 के 6 नए मामले सामने आए, जिससे प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है।
सभी संक्रमित मरीज देहरादून के ही निवासी हैं, और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोविड नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. चंदन सिंह ने बताया कि संक्रमितों में 24 वर्षीय महिला (धर्मपुर), 17 वर्षीय किशोरी (चुना भट्टा), 30 वर्षीय महिला (रायपुर), 48 वर्षीय पुरुष (मिस्सर वाला), 88 वर्षीय बुजुर्ग (राजपुर) और एक युवक (इंजीनियर्स एन्क्लेव निवासी) शामिल हैं। अहमदाबाद से लौटे इस युवक की तबीयत बिगड़ने पर जाँच कराई गई, जिसमें वह पॉजिटिव निकला।
मॉनसून में बढ़ सकता है खतरा:
डॉ. चंदन सिंह ने आशंका जताई है कि मॉनसून सीजन में कोरोना मामलों में इज़ाफा हो सकता है, क्योंकि यह मौसम वायरस के प्रसार के लिए अनुकूल माना जाता है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि लोग सतर्क रहें, मास्क पहनें, भीड़भाड़ से बचें और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर है।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…