उत्तराखंड में फिर कोरोना की दस्तक: 11 लोग संक्रमित, देहरादून में सबसे ज्यादा केस

देहरादून:देहरादून में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। आज राजपुर निवासी एक व्यक्ति की मैक्स अस्पताल में कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद जिले में सक्रिय कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। यह मरीज आरोग्यधाम में भर्ती है।

देहरादून के एसीएमओ और जिला कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर सी.एस. रावत ने जानकारी दी कि एक अन्य कोरोना संक्रमित मरीज एसएमआई अस्पताल में भी भर्ती है। आज कुल 13 मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की गई, जिसमें राजपुर रोड का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। राहत की बात यह है कि आज सात मरीज ठीक भी हुए हैं।

डॉक्टर रावत ने बताया कि इस महीने अब तक 83 सैंपल जांचे जा चुके हैं, जिनमें से 11 में कोरोना की पुष्टि हुई है। संभावित खतरे को देखते हुए सभी चिकित्सा इकाइयों को अलग से फ्लू ओपीडी संचालित करने और अस्पतालों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने लोगों से न घबराने की अपील करते हुए कहा कि मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द और सिर दर्द जैसे सामान्य लक्षण ही पाए जा रहे हैं। ऐसे लक्षण होने पर डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी गई है।

कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर सीएस रावत ने कहा कोरोना के मामलों को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है. उनका कहना है कि इस बार भी मरीजों में खांसी ,जुकाम, बुखार बदन दर्द ,सर दर्द जैसे सामान्य लक्षण पाए जा रहे हैं. इस तरह के लक्षण आने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें.बता दें इससे पहले 28 मई को भी कोरोना के दो नए मामले सामने आए थे. कल ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख: देहरादून-नैनीताल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’

पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…

3 hours ago

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के समर्थन में उतरा संत समाज: हरिद्वार समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज और CM धामी ने मांगे सुझाव

हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…

4 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

24 hours ago