UTTARAKHAND

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘धामी धाकड़ नहीं धुरंधर हैं’, बोले- अवैध घुसपैठियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं

सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती पर अवैध घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस राज में हुए घोटालों पर कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया।

हल्द्वानी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धामी ने चार साल में ‘चौका’ मारा है, लेकिन आने वाले छह वर्षों में वे ‘छक्का’ मारेंगे। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि उत्तराखंड में अवैध घुसपैठ और लैंड जिहाद के लिए कोई जगह नहीं है।

एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में रक्षा मंत्री ने सरकार के 4 साल और भाजपा के 9 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया।

राजनाथ सिंह की मुख्य बातें:

  • धामी की तारीफ: उन्होंने सीएम धामी को ‘धाकड़’ से आगे बढ़कर ‘धुरंधर’ करार दिया।
  • भ्रष्टाचार पर वार: कहा कि कांग्रेस की सरकारें घोटाले पर पर्दे डालती थीं, लेकिन धामी सरकार ने संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार करने वालों की जगह केवल जेल है।
  • यूसीसी की सराहना: उत्तराखंड में यूसीसी (UCC) लागू करने के निर्णय को साहसिक और सूझबूझ भरा बताया।
  • अतिक्रमण पर प्रहार: राज्य में 10 हजार से ज्यादा अवैध कब्जों को हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह काम किसी अन्य राज्य के लिए संभव नहीं था।
  • वैश्विक संकट: खाड़ी देशों के युद्ध और वैश्विक तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व के कारण भारत पर इसका कोई गंभीर प्रभाव नहीं पड़ा है।

सीएम धामी का विपक्ष पर सीधा हमला: ‘गोली का जवाब गोलों से’

जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हमारे सैनिकों को गोली चलाने के लिए भी बार-बार मंजूरी लेनी पड़ती थी, लेकिन अब हमारे जवान दुश्मन की गोली का जवाब गोलों से देते हैं।

धामी ने गिनाए सरकार के ‘धाकड़’ काम:

  • डेमोक्रेसी पर खतरा: बनभूलपुरा का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य की डेमोग्राफी बिगाड़ने का काम किया है। उन्हें दंगाइयों और लैंड जिहाद करने वालों में अपना वोट बैंक नजर आता है।
  • आर्थिक विकास: पिछले 4 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है और प्रति व्यक्ति आय 41 प्रतिशत बढ़ी है।
  • सरकारी नौकरी: 30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। राज्य स्टार्टअप और सतत विकास लक्ष्यों में नंबर वन बना है।
  • सनातन का उत्थान: केदारनाथ का पुनर्निर्माण, बदरीनाथ मास्टर प्लान और सैन्यधाम का निर्माण सरकार की प्राथमिकता रही है।
Tv10 India

Recent Posts

निर्जला एकादशी: जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महासंयोग और पूजा-पाठ के नियम

हिंदू धर्म में सालभर में आने वाली सभी 24 एकादशियों में ज्येष्ठ माह के शुक्ल…

4 hours ago

निर्जला एकादशी की पौराणिक व्रत कथा

निर्जला एकादशी को 'भीमसेनी एकादशी' या 'पांडव एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी की व्रत…

4 hours ago

हल्द्वानी: गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेगा कूड़े का पहाड़, 1.75 लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए ₹9 करोड़ की योजना शुरू

कूड़े के निस्तारण के लिए आई मशीनें  हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी को…

4 hours ago

उत्तराखंड वेदर अपडेट: 27 जून तक पर्वतीय जिलों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून…

5 hours ago

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

20 hours ago