states news

देहरादून सड़क हादसा: शिमला बाईपास पर बस और लोडर ऑटो में टक्कर, मासूम सहित दो की मौत, 15 घायल

देहरादून: देहरादून में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला में बस और लोडर ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान लोडर सड़क से नीचे पलट गया, जबकि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। वहीं बच्चे समेत दो की मौत हो गई है। बस चालक खालिद पुत्र इकबाल निवासी शेरपुर मौके से फरार है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे बस विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी। सहसपुर थाना इलाके के विकासनगर क्षेत्र में सिंघनीवाला शिमला बाईपास पर हादसा हुआ। बस और लोडर के बीच भिड़ंत हुई है। लोडर सड़क से नीचे पलटा है, जबकि बस सड़क पर पलटी है। 

हादसे में दो की मौत हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति और एक बच्चा शामिल है। 15 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान पवन(24 ) पुत्र जयपाल निवासी कल्याणपुर थाना सहसपुर और कादिर(17) पुत्र साजिद निवासी हसनपुर सहसपुर के रूप में हुई है। कादिर बोक्सा इंटर कॉलेज का छात्र था।

बताया जा रहा है कि  बस दो बार पलटी थी और कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने बस को उठाया और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।  

ये हुए घायल

-जगमोहन सिंह(53) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी सरुखेत बड़कोट (बस सवारी) 
– पिंटू कुमार(27) पुत्र राम आसरे निवासी सेलकोई 
 (आइसक्रीम वाला) 
– मानसी गुप्ता(14) पुत्री पवन कुमार गुप्ता निवासी डांडा पुर (बस सवार ) 
– गुरमीत(21) पुत्र धर्म पाल निवासी ढकरानी (बस कंडक्टर) 
– कनीजा खातून(60) पत्नी नसीब उद्दीन निवासी गांधीग्राम लक्ष्मण चौक देहरादून 
– नसीबुद्दीन(65) पुत्र जैनुद्दीन निवासी गांधीग्राम लक्ष्मण चौक देहरादून
– आवेश(14) पुत्र हसन दीन निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर 
– मारिया(15) पुत्री मसूद आलम निवासी हसनपुर 
– हुमा(16) पुत्री नवाब निवासी शरपुर 
– मसीदा(15) पुत्री वाजिद निवासी हसनपुर
– हर्ष(3) पुत्र सागर निवासी बद्रीपुर 
– शिल्पा(24) पुत्री अरविंद कुमार निवासी बद्रीपुर 
– शोएब(17) पुत्र वाजिद निवासी मलूक चांद 
– विनोद(30) पुत्र प्रताप सिंह कटा पत्थर विकास नगर देहरादून
– मूसेद(16) 

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

15 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

15 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

15 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: अगले 5 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…

15 hours ago

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘धामी धाकड़ नहीं धुरंधर हैं’, बोले- अवैध घुसपैठियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं

सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…

16 hours ago