देहरादून: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और अमृतसर में हुए हालिया ड्रोन हमले के मद्देनजर, देहरादून से अमृतसर जाने वाली देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस (14631) को 12 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यदि स्थिति सामान्य होती है तो ट्रेन का संचालन 12 मई के बाद फिर से शुरू किया जाएगा, अन्यथा रद्दीकरण की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
गौरतलब है कि शनिवार सुबह अमृतसर के मुगलानी कोट गांव में पाकिस्तान की ओर से आए एक ड्रोन से हमला किया गया था, जिसे भारतीय सुरक्षाबलों ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। ड्रोन का मलबा खेत से बरामद किया गया था। इस घटना के बाद आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है, जिसके तहत यह ट्रेन रद्दीकरण का निर्णय भी लिया गया है।
उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, आदित्य गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया, “देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस (14631) सप्ताह के सभी दिन संचालित होती है। यह ट्रेन देहरादून से शाम 7:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:35 बजे अमृतसर जंक्शन पहुंचती है। अमृतसर में हुए ड्रोन हमले के बाद, यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को अग्रिम आदेशों तक, फिलहाल 12 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि अमृतसर में हालात सामान्य हो जाते हैं तो 12 मई के बाद ट्रेन का परिचालन पुनः आरंभ कर दिया जाएगा। यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो रद्दीकरण के आदेश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…