Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट का शुभारंभ, नवंबर में होगा भव्य सम्मेलन

सीएम धामी ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों ने अपने उत्कृष्ट कार्यों के जरिए देश और दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने घोषणा की कि 7 नवंबर को देहरादून में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के उत्तराखंडी प्रवासी शामिल होंगे।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह वेबसाइट www.pravasiuttarakhandi.uk.gov.in को आइटीडीए (सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी) द्वारा विकसित किया गया है। वेबसाइट के जरिए प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों, योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सात नवंबर को प्रस्तावित प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर देहरादून में एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाए, जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों में रह रहे उत्तराखंडी प्रवासियों को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रवासियों को राज्य के विकास में शामिल करना और उन्हें मातृभूमि से जोड़े रखना है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के प्रवासियों ने देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, और सरकार का प्रयास है कि राज्य और प्रवासियों के बीच एक नियमित संपर्क बना रहे, ताकि हम उनके हर सुख-दुःख में भागीदार बन सकें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को भी आमंत्रित कर राज्य में जल्द एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाए। विदेशों में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का डाटाबेस अपडेट रखा जाए। उन्होंने कहा कि विदेश भ्रमणों के दौरान हमारे प्रवासी भाई-बहनों द्वारा जिस तरह भव्य रूप से स्वागत किया जाता है, इससे उनका अपनी पैतृक भूमि से लगाव और अपनी संस्कृति से जुड़ाव स्पष्ट परिलक्षित होता है।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

1 hour ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

1 hour ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

10 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

11 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

11 hours ago