Uttarakhand: सीएम धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता सहित कई बड़े निर्णय लिए हैं, जिनकी देशभर में चर्चा हो रही है। इसी कारण, वह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। समान नागरिक संहिता और अन्य बड़े फैसलों से चर्चित धामी को भाजपा संगठन ने तीन दिनों के लिए चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।
हालांकि, छोटे राज्य के मुख्यमंत्री होते हुए भी, धामी ने कई अहम और सख्त निर्णय लिए हैं, जिनमें नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, लैंड जिहाद के खिलाफ फैसले, और समान नागरिक संहिता शामिल हैं। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इन फैसलों को चुनाव में भुनाने की योजना बना रहा है, और धामी की कुशल प्रशासक की छवि को जम्मू-कश्मीर चुनाव में भी इस्तेमाल करना चाहता है।
इससे पहले, सीएम धामी ने लोकसभा चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशियों के लिए विभिन्न राज्यों में प्रचार किया था। अब, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने उन्हें तीन दिन के लिए जम्मू-कश्मीर में प्रचार करने का अनुरोध किया है।
मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…
मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…
मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…
उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…