Categories: UTTARAKHAND

UKPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए 7 सितंबर से शुरू होगा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

UKPSC Latest News:उत्तराखंड पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होगी और 21 सितंबर तक चलेगी. मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी

देहरादून:उत्तराखंड पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होगी। आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार, 182 पदों के लिए पीसीएस प्री परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 28 अगस्त को घोषित किया गया था। प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 7 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगी। मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी, और केंद्र का विकल्प ऑनलाइन भरना होगा। एक बार केंद्र तय हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा न करने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए प्री परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रिंटआउट के साथ प्रमाणपत्र आयोग कार्यालय में जमा कराने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूचना अलग से जारी की जाएगी और तब अभिलेख सत्यापन किया जाएगा।

किसका कितना शुल्क

श्रेणी            शुल्क (रुपये में)
सामान्य          272.30
ओबीसी          172.30
एससी,एसटी    122.30
ईडब्ल्यूएस      172.30
दिव्यांग           22.30

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

6 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

6 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

6 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

7 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

11 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

12 hours ago