UTTARAKHAND

देहरादून में कांग्रेस का ‘परिवर्तन जनसैलाब’: राजभवन घेराव के दौरान भारी हंगामा, हिरासत में लिए गए सैकड़ों कार्यकर्ता

देहरादून: उत्तराखंड के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर आज राजधानी देहरादून की सड़कों पर कांग्रेस का जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। ‘लोक भवन (राजभवन) घेराव’ के लिए निकले हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाथीबड़कला में भारी बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत करीब 500 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

प्रदर्शन की शुरुआत देहरादून के परेड ग्राउंड से हुई, जहां प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जुटे। इसके बाद पार्टी के दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में राजभवन की ओर कूच शुरू हुआ। जुलूस जैसे ही हाथीबड़कला पहुंचा, वहां पहले से ही तैनात भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी।

बैरिकेडिंग पर चढ़े दिग्गज, यशपाल आर्य ने तोड़ा घेरा

पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उनके समर्थकों ने अदम्य साहस दिखाते हुए पहली बैरिकेडिंग तोड़ दी और मुख्य बैरिकेड्स तक पहुंच गए।

पार्टी के शीर्ष नेता—गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और करन माहरा—बैरिकेड्स के ऊपर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रमुख नेता हुए हिरासत में

काफी देर तक चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में शामिल हैं:

  • कुमारी शैलजा (प्रदेश प्रभारी)
  • गणेश गोदियाल (प्रदेश अध्यक्ष)
  • हरीश रावत (पूर्व मुख्यमंत्री)
  • यशपाल आर्य (नेता प्रतिपक्ष)
  • हरक सिंह रावत (अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति)
  • प्रीतम सिंह (अध्यक्ष, चुनाव कैंपेन कमेटी)
  • करन माहरा और ज्योति रौतेला (महिला कांग्रेस अध्यक्ष)

इन सभी नेताओं और करीब 500 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बसों में भरकर पुलिस लाइन भेज दिया।

पुलिस हिरासत में लेते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “बीजेपी सरकार पुलिस के दम पर जनता की आवाज को दबाना चाहती है। हमारा यह संघर्ष रुकने वाला नहीं है, हम इस दमनकारी सरकार को राज्य से अपदस्थ करके ही दम लेंगे।”

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, “आज देहरादून की सड़कों पर परिवर्तन का जन सैलाब उतरा है। राज्य के दूर-दराज के गांवों से लोग अपनी पीड़ा लेकर आए हैं। यह भीड़ साफ संकेत दे रही है कि बीजेपी की विदाई तय है।”

कांग्रेस के इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। हाथीबड़कला से राजभवन की ओर जाने वाले रास्तों पर कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। फिलहाल हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है, जहां से बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़े जाने की संभावना है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

10 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

10 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

16 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

16 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago