देहरादून: चकराता वनप्रभाग की रिवर रेंज डाकपत्थर में वनकर्मियों ने चेकिंग के दौरान 180 टीन अवैध लीसा बरामद किया है। अवैध खनन और वन उपज की रोकथाम के लिए अंबाडी जलालिया बैरियर पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार को तड़के चार बजे दो पिकअप वाहन चकराता से विकास नगर की ओर आते हुए दिखाई दिए। जब वनकर्मियों ने वाहनों को रोका, तो इनमें से लगभग 180 टीन प्रतिबंधित लीसा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान चालकों के पास कोई वैध अभिलेख नहीं पाए गए।
दोनों पिकअप वाहन सहित पांच आरोपियों को वनकर्मियों ने पकड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान दरोगा गौतम छेत्री, बैरियर इंचार्ज सूरत सिंह नेगी, खजान सिंह चौहान, देवशीष, दरोगा दीपक कोहली, अमित सिंह, संजय सिंह रावत, अरुण चौहान, आयुष तिवारी और अरविंदर भंडारी जैसे वनकर्मी मौजूद थे।
देहरादून | उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित '4…
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…