UTTARAKHAND

देहरादून में दहेज की वेदी पर चढ़ी एक और नवविवाहिता, 50 लाख रुपये के लिए हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत रिस्पना नगर में दहेज के लालच में एक नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

50 लाख रुपये और प्लॉट की थी मांग
रुद्रप्रयाग निवासी सलमान आसिफ ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बहन कहकशा आलम का निकाह 19 नवंबर 2025 को रिस्पना नगर निवासी शहबाज आलम के साथ हुआ था। शहबाज पेशे से लैब टेक्निशियन है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले कहकशा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।

परिजनों के मुताबिक, 18 फरवरी 2026 की रात कहकशा ने अपने भाई को फोन कर रोते हुए बताया था कि ससुराल वाले सहस्रधारा रोड पर प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और इसी बात को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

मौत से कुछ घंटे पहले किया था फोन
3 मार्च 2026 की सुबह करीब 11 बजे कहकशा ने फिर अपने मायके फोन किया और बताया कि उसके पति, सास-ससुर, देवर और ननद पैसों की मांग को लेकर बहुत गुस्से में हैं। इसके बाद उसी रात करीब 1:30 बजे ससुर यासीन ने कहकशा के पिता को फोन कर सूचना दी कि ‘कहकशा को कुछ हो गया है’। घबराए परिजन जब दून अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने बताया कि उसे मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। मायके वालों का सीधा आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी।

इन 5 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई सलमान आसिफ की तहरीर के आधार पर पति शहबाज आलम, सास खुर्शीदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी पति शहबाज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Tv10 India

Recent Posts

INDIA STORMS INTO THE T20 WORLD CUP 2026 FINAL

MUMBAI, March 5, 2026 — In what will go down as one of the absolute…

7 hours ago

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने किया मतदान, नागरिकों से की शांतिपूर्ण मतदान की अपील

काठमांडू (नेपाल)। नेपाल में हो रहे आम चुनाव के बीच देश की अंतरिम प्रधानमंत्री Sushila…

8 hours ago

नैनीताल में होमस्टे के नाम पर चल रहे थे होटल: प्रशासन का बड़ा एक्शन, 31 के रजिस्ट्रेशन रद्द; बिना मान्यता वालों पर होगी सीलिंग की कार्रवाई

नैनीताल. विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल में नियमों की अनदेखी कर चलाए जा रहे 'होमस्टे'…

14 hours ago

रामनगर: कोसी नदी में तैरता मिला एक महीने के हाथी के बच्चे का शव, टाइगर के हमले की आशंका

रामनगर: रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले अपर कोसी बीट के रिंगोड़ा क्षेत्र में उस…

14 hours ago

इजराइल-ईरान युद्ध का उत्तराखंड पर असर: दुबई की बजाय अब यूरोप जाएगी पहाड़ी ट्राउट मछली

देहरादून | उत्तराखंड की मशहूर ट्राउट मछली (Trout Fish) को दुबई भेजने की राज्य सरकार…

1 day ago