उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच राजधानी देहरादून से बुरी खबर सामने आई है।
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में लालपुल नदी में एक 17 वर्षीय किशोरी के बह जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। सत्तोवाली घाटी की रहने वाली फ़िज़ा सोमवार को अपने घर के बाहर बारिश का आनंद ले रही थी जब अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किशोरी को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। फिलहाल, पुलिस और रेस्क्यू टीम मिलकर फ़िज़ा की तलाश में जुटी हुई है।
भारी बारिश के चलते राजधानी की सड़कों पर जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और प्रशासन लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…