देहरादून: शनिवार को दून का तापमान 12 साल बाद सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया। वर्ष 2012 में मई महीने का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने अनुसार आने वाले सप्ताह में मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक पहुंच सकता है।
दून में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। न दिन में चैन मिल रहा है, न रात को सुकून। धूप ऐसी कि तन को झुलसा दे। पेड़ों की छाया में गर्म हवा के थपेड़े राहत की सांस नहीं लेने दे रहे हैं।
शनिवार को दून का तापमान 12 साल बाद सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया। वर्ष 2012 में मई महीने का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
भीषण गर्मी ने आमजन बेहाल हैं। दून का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस रहने से रात के समय भी गर्मी परेशान कर रही है।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…