Categories: UTTARAKHAND

देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट का विस्तार, जल्द शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

देहरादून: देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का विस्तार तेजी से हो रहा है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने एयरपोर्ट के आस-पास की 1.95 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों को 10 अगस्त तक जमीन खाली करने का समय दिया गया है। विस्तारीकरण के बाद एयरपोर्ट से पांच देशों – दुबई, कोलंबो, सिंगापुर, बैंकाक और क्वालालंपुर – के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी।

यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि जौलीग्रांट की दोनों नई बिल्डिंगों के बनने के बाद अब विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है और अब जगह खाली कराई जा रही है। ग्रामीणों ने 10 अगस्त तक का समय मांगा है, जिसके बाद जमीन का अधिग्रहण कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल 1.95 हेक्टर जमीन को अधिग्रहित किया जा रहा है. उसके बाद 6 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई गतिमान है. जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पांच देशों के एयरपोर्टों को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है जिसमें दुबई (यूएई), कोलंबो (श्रीलंका), सिंगापुर, बैंकाक (थाईलैंड), क्वालालंपुर (मलेशिया) शामिल हैं. वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने बताया कि वह टिहरी से विस्थापित होकर यहां पर आए थे. उसके बाद एक बार फिर 10 परिवारों का विस्थापन किया जा रहा है. जिससे उनका रोजगार तो छीन ही रहा है वहीं दूसरी जगह जाने में अनेकों कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है. उनका कहना है कि उन्हें मुआवजा भी बेहद कम सर्किल रेट पर दिया गया है. उन्होंने जगह खाली करने के लिए प्रशासन से 10 अगस्त तक का समय मांगा है.

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

4 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

4 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

13 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

14 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

14 hours ago