Categories: UTTARAKHAND

Kotdwar:शौच के लिए बाहर गए 7 साल के बच्चे पर गुलदार का हमला

देहरादून : पौड़ी के द्वारीखाल विकासखंड के ग्राम ठांगर पो बाडियूं में मोहन सिंह के सात वर्षीय बेटे कार्तिक कुमार पर सुबह करीब सात बजे गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। कार्तिक के ताऊ कुलदीप ने बहादुरी दिखाते हुए गुलदार के जबड़े से उसे छुड़ाया। फर्स्ट एड के बाद कार्तिक को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया जा रहा है।

शनिवार सुबह कार्तिक और उसकी चार वर्षीय छोटी बहन माही शौच के लिए बाहर गए थे, तभी अचानक गुलदार ने कार्तिक पर हमला कर दिया। उस समय पिता मोहन सिंह, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, घर पर नहीं थे। उनके घर में शौचालय नहीं होने के कारण परिवार के सदस्य शौच के लिए बाहर जाते हैं, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।

कार्तिक की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उसे तुरंत एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। गुलदार के इस हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि गुलदार को पिंजरा लगाकर तुरंत पकड़ा जाए। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वन विभाग अक्सर गुलदारों को पकड़कर केवल दूसरी जगह छोड़ देता है, जिससे वे अलग-अलग स्थानों पर फिर से जानलेवा हमले करने लगते हैं। लोगों ने इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने की मांग की है।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

3 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

3 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

3 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

4 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

8 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

9 hours ago