Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand: लोअर पीसीएस की भर्ती लटकी, सिलेबस में होगा बदलाव, जीएस के हो सकते हैं दो पेपर

देहरादून: युवाओं को नई भर्ती के शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन पीसीएस के बाद अब लोअर पीसीएस परीक्षा के सिलेबस में भी बदलाव किया जा रहा है। इस कारण आयोग ने शासन को पत्र भेजकर सिलेबस में संशोधन के लिए अनुरोध किया है। इससे भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है, जिससे युवाओं में चिंता और असंतोष बढ़ रहा है।

प्रदेश में लोअर पीसीएस भर्ती लटक गई है। इसके सिलेबस में संशोधन किया जा रहा है, जिससे विज्ञापन जारी नहीं हो पाया है। अब आयोग शासन के फैसले का इंतजार कर रहा है। शासन ने पिछले महीने 21 अगस्त को 117 पदों पर भर्ती के लिए लोअर पीसीएस का अधियाचन आयोग को भेजा था।

2021 में आखिरी लोअर पीसीएस भर्ती निकली थी। लिहाजा, युवाओं को भी जल्द नई भर्ती शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन पीसीएस के बाद अब लोअर पीसीएस परीक्षा के सिलेबस में भी बदलाव होना है। इसके चलते आयोग ने शासन को पत्र भेजकर सिलेबस मे संशोधन के लिए लिखा था।

अभी तक सिलेबस में बदलाव नहीं हो पाया है। इसके चलते आयोग इस भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं कर पाया। इस भर्ती से नायब तहसीलदार के 36, उप कारापाल के 14, पूर्ति निरीक्षक के 36, विपणन निरीक्षक के छह, आबकारी निरीक्षक के पांच, जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के चार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के दो, गन्ना विकास निरीक्षक के छह, खांडसारी निरीक्षक के तीन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच पदों पर भर्ती की जानी है।

लोअर पीसीएस 2021 के पेपर पैटर्न पर गौर करें तो 150 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी, जिसमें सामान्य अध्ययन व सामान्य बुद्धि परीक्षण के सवाल पूछे गए थे। इसे बाद 400 अंकों की मुख्य परीक्षा हुई थी, जिसमें 200 अंकों का पेपर सामान्य अध्ययन का और 200 अंकों का पेपर निबंध और आलेखन का था। 50 अंकों का साक्षात्कार हुआ था। अब मुख्य परीक्षा में दोनों पेपर सामान्य अध्ययन के हो सकते हैं। हालांकि अभी सिलेबस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ। वहीं, साक्षात्कार खत्म नहीं किया जाएगा।

लोअर पीसीएस का अधियाचन तो आ चुका है लेकिन सिलेबस में कुछ संशोधन किया जा रहा है। जिसके लिए हमने पत्र शासन को भेजा है। जैसे ही संशोधन पर मुहर लगेगी, वैसे ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
– जीएस रावत, सचिव, राज्य लोक सेवा आयोग

Tv10 India

Recent Posts

जिलाधिकारी ने बच्चों को खिलाई कीड़े से बचाव की दवा, अभियान का आगाज

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: जनपद के 6 लाख से अधिक बच्चों को स्वस्थ बनाने का…

8 hours ago

विकास कार्यों में ढिलाई पर बिफरे डीएम, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्करुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए…

8 hours ago

उत्तराखंड में CM योगी: अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, CM धामी ने किया स्वागत; दोनों मुख्यमंत्रियों ने ओपन जिम में की एक्सरसाइज

खास बातें: पैतृक गांव में योगी: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय निजी दौरे पर…

8 hours ago

केदारनाथ: मंदाकिनी नदी में कचरा फेंका तो खैर नहीं, प्रशासन सख्त

 केदारनाथ में नदी-पहाड़ियों को कूड़ादान समझने वालों पर कसेगा शिकंजा, प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई…

8 hours ago

15 जून के बाद कॉर्बेट में ‘नो एंट्री’: ढिकाला जोन बंद होने से पहले टाइगर सफारी के लिए उमड़ा हुजूम

खास बातें: अलर्ट: मानसून के चलते 15 जून से 15 नवंबर तक बंद रहेगा कॉर्बेट का…

9 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर @ 1 Year: जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, हमेशा के लिए बदल गई देश की रक्षा रणनीति

खास बातें: श्रद्धांजलि: पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे होने पर सशस्त्र बलों…

11 hours ago