देहरादून: प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के 47 विधायकों में से कोई भी विधायक 10,000 सदस्य बनाने के लक्ष्य को नहीं छू सका है। केवल तीन विधायक ही 5,000 सदस्यों का आंकड़ा पार कर पाए हैं। भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार का कहना है कि यह अभियान अक्टूबर तक चलेगा, इसलिए सभी विधायक अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेंगे।
20 सितंबर तक पार्टी ने लगभग 7 लाख सदस्यों की सदस्यता प्राप्त कर ली है। 3 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 25 सितंबर तक चलेगा। सोशल मीडिया पर विधायकों द्वारा बनाए गए सदस्यों की एक सूची वायरल हो रही है, जिसमें सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर ने 6,619, हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने 6,439 और सितारगंज के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 5,645 सदस्य बनाए हैं।
स्पीकर व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 1973 सदस्य बनाए थे। श्रीनगर गढ़वाल के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने 1631 सदस्य बनाए। उनके बाद बीएचईएल रानीपुर के विधायक आदेश चौहान और कपकोट विधायक सुरेश भी 1000 सदस्य संख्या का आकंड़ा लांघ चुके हैं। लेकिन उनके अलावा पार्टी के ज्यादातर सदस्य 1000 के आंकड़े से नीचे हैं।
पार्टी के 13 ऐसे विधायक हैं जिन्होंने 16 सितंबर तक 100 से भी कम सदस्य बनाए। इनमें सात विधायक तो ऐसे हैं जो नौ से 50 सदस्य संख्या के बीच ही अटक गए। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में कुल प्राप्त मतों में से 75 फीसदी मतदाताओं को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी अभी सात लाख की संख्या तक पहुंची है।
अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार के मुताबिक, 25 सितंबर के बाद सदस्यता अभियान की समीक्षा होगी। सभी सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के दिए गए लक्ष्यों की जानकारी ली जाएगी। अक्तूबर महीने तक चलने वाले सदस्यता अभियान में तेजी के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…
मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…
मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…
उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…