भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड आने का सिलसिला जारी है। भाजपा ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 लोगों के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किए हैं. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोटद्वार में जनसभा करेंगे और कल बुधवार को अनुराग ठाकुर चकराता में जनसभा करेंगे।
Dehradun :केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को दोपहर दो बजे कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में होने वाली इस जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स कोटद्वार पहुंच गई है। गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा। इससे पहले सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।जेपी नड्डा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ आज के दिन हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है। कोरोना काल में भारत की ताकत को सबने देखा है। लॉकडाउन लगाया गया, लोगों को बचाने का काम किया गया, वैक्सीन बनाई गई, और दुनिया को नई राह दिखाई गई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय में बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में भी कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…