Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड: भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे तीसरे दिन भी बंद, लगातार भूस्खलन से आवाजाही ठप

Malari highway Landslide:: लाता के पास शुक्रवार सुबह मलबा गिरने से यातायात बंद, इसके बाद स्लाइड जोन के लगातार सक्रिय होने से वहां काम करने में दिक्कत आ रही है।

मलारी हाईवे

चमोली: उत्तराखंड में भारत-चीन (तिब्बत) सीमा को जोड़ने वाला ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे तीसरे दिन भी बंद है। लाता स्लाइड जोन में लगातार मलबा गिरने से सेना, आईटीबीपी और सीमावर्ती ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। शुक्रवार को मलारी हाईवे पर लाता के पास मलबा गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया था, जिससे सीमा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है।

बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की टीम ने हाईवे खोलने के प्रयास किए, लेकिन लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण काम नहीं हो सका। शनिवार को भी जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन भूस्खलन जारी रहने से रास्ता नहीं खुल पाया। तीसरे दिन भी हाईवे बंद है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह बुटोला के अनुसार, पहाड़ी से बार-बार मलबा गिरने के कारण हाईवे खोलने में दिक्कत आ रही है। लोग जरूरी कामों के लिए ज्योतिर्मठ और अन्य जगहों पर नहीं जा पा रहे हैं। बीआरओ अधिकारियों ने कहा कि हाईवे को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास जारी हैं, लेकिन स्लाइड जोन के लगातार सक्रिय रहने से काम में बाधा आ रही है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

6 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

6 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

7 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago