Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड: सौर ऊर्जा परियोजना की लागत में कमी, बिजली दरों में आएगी गिरावट, नियामक आयोग लागू करेगा नया टैरिफ

नियामक आयोग हर साल सौर ऊर्जा से संबंधित सभी परियोजनाओं के लिए लागत दरों और उनसे उत्पन्न होने वाली बिजली की दरों का टैरिफ जारी करता है। इस बार भी आयोग ने इसका ड्राफ्ट जारी कर दिया है।

देहरादून: उत्तराखंड में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स लगाने वालों को अब कम खर्च करना पड़ेगा और इससे उत्पन्न होने वाली बिजली की दरों में भी कमी आएगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने नई दरों के लिए ड्राफ्ट जारी करते हुए 30 सितंबर तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।

आयोग हर साल सौर ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए लागत और बिजली दरों का टैरिफ जारी करता है। इस साल के लिए भी आयोग ने ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें घर की छत पर लगने वाले सोलर रूफटॉप से लेकर एक मेगावाट से बड़े सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

आयोग ने प्रस्तावित किया है कि 10 किलोवाट तक के छोटे प्रोजेक्ट्स से उत्पन्न बिजली की दर बिना सब्सिडी 6.29 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 5.51 रुपये प्रति यूनिट कर दी जाए। इसी प्रकार, 10-100 किलोवाट के लिए 5.71 रुपये से घटाकर 4.99 रुपये, 100-500 किलोवाट के लिए 5.33 से घटाकर 4.65 रुपये, और 500 किलोवाट से एक मेगावाट तक के प्रोजेक्ट्स के लिए 5.11 से घटाकर 4.45 रुपये प्रति यूनिट की गई है।

आयोग ने सब्सिडी के आधार पर भी दरों में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। जितनी अधिक सब्सिडी होगी, बिजली के दाम उतने ही कम होंगे। आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि सौर प्रोजेक्ट्स की लागत में लगातार कमी आ रही है, जिसके कारण बिजली दरों को भी घटाने का प्रस्ताव रखा गया है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में सौर ऊर्जा से उत्पन्न बिजली की दरें अभी भी हिमाचल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की तुलना में अधिक हैं।

लागत में इतनी गिरावट

श्रेणी                       वर्तमान लागत     प्रस्तावित लागत
10 किलोवाट तक        47,691             36,881
10-100 किलोवाट       43,753             33,836
100-500 किलोवाट     41,276            31,921
500- एक मेगावाट       40,074            30,991
नोट : लागत रुपये प्रतिकिलो वाट में।

एक मेगावाट से ऊपर की बिजली भी होगी सस्ती
प्रदेश में एक मेगावाट से अधिक क्षमता के सोलर प्रोजेक्ट लगाने वालों की बिजली भी अब सस्ती हो सकती है। नियामक आयोग ने पिछले साल इनकी बिजली के दाम 4.64 रुपये प्रति यूनिट तय किए थे। जिसे इस बार 4.42 रुपये प्रति यूनिट प्रस्तावित किया गया है। अगर इन दरों पर मुहर लगी तो सभी की बिजली इन्हीं नई दरों पर यूपीसीएल खरीदेगा।

पीएम सूर्यघर योजना की बिजली के दाम भी गिरेंगे
पीएम सूर्यघर योजना के तहत एक किलोवाट पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार, तीन किलोवाट पर 78 हजार और तीन किलोवाट से अधिक क्षमता के संयंत्र लगाने पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस हिसाब से सब्सिडी का यह आंकड़ा करीब 80 प्रतिशत तक होता है। इसके तहत लगने वाले सोलर प्रोजेक्ट की बिजली के दाम अभी तक 4.23 रुपये प्रति यूनिट थे जो कि 3.86 रुपये प्रति यूनिट प्रस्तावित किए गए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

6 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

6 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

7 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago