UTTARAKHAND

देहरादून: पैनेसिया अस्पताल में अग्निकांड के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित कर अस्पताल किया गया सील

देहरादून: रिस्पना पुल के निकट स्थित पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हुए अग्निकांड और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने अस्पताल के पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पूरे परिसर को सील कर दिया है।

शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग, एक मरीज की हुई थी मौत
बीते दिनों अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक आग लग गई थी। इस हादसे के दौरान वेंटिलेटर पर भर्ती कावली रोड निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। इसके अलावा, बचाव कार्य में जुटे पुलिसकर्मियों और मरीजों सहित कुल 14 लोग झुलस गए थे।

पंजीकरण निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
प्रशासन ने प्रारंभिक जांच में अस्पताल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों के घोर उल्लंघन की बात कही है। इसके तहत ‘क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट’ के अंतर्गत अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार, जब तक इस मामले की विस्तृत जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक अस्पताल में किसी भी प्रकार की चिकित्सा गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकेंगी। जांच पूरी होने तक अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती, ओपीडी सेवाएं और सर्जरी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी
इस कार्रवाई और आगामी जांच की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेने के लिए जब देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल से भी फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने भी कॉल का जवाब नहीं दिया।

स्वास्थ्य व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर खड़े हुए सवाल
पैनेसिया अस्पताल में हुई इस घटना ने एक बार फिर निजी और सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। इस हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग पर भी यह दबाव बढ़ गया है कि वह केवल औपचारिक जांच तक सीमित न रहकर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ वास्तविक और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। चिकित्सालयों में मरीजों की सुरक्षा से समझौता बेहद गंभीर विषय है, और यह घटना पूरे स्वास्थ्य सिस्टम के लिए एक बड़ी चेतावनी है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

12 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

12 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

16 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

18 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

18 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago