देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट पर एक विमान में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया। एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। कई घंटे तक इस विमान की तलाशी ली गई।
देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को ट्विटर हैंडल पर एलाइंस एयर के विमान में बम मिलने की सूचना मिली। यह फ्लाइट शाम करीब 4:30 बजे अमृतसर से देहरादून पहुंची थी। इस फ्लाइट के देहरादून पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसे घेर लिया। आनन-फानन सभी 32 पैसेंजर को नीचे उतरा गया। जिसके बाद विमान को एक वाहन से खींचकर एयरपोर्ट टर्मिनल से लगभग तीन किलोमीटर दूर रनवे की शुरुआत में ले जाया गया। जहां सीआईएफ, उत्तराखंड पुलिस और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया। इस दौरान एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।
देहरादून एयरपोर्ट पर जिस वक्त एलाइंस एयर के विमान में बम की सूचना मिली। उस वक्त अन्य शहरों की फ्लाइट्स को देहरादून आना था, लेकिन इन फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट पर जीरो जोन कर दिया गया। वहीं एयरपोर्ट पर यात्रियों को भी अंदर ही रोक दिया गया।
देहरादून | उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित '4…
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…