देहरादून: ऋषिकेश में आज सुबह दिल्ली से आए दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पांच युवक आकाश पुत्र इन्दरपाल, संदीप पुत्र गणेश, सचिन पुत्र राम तीरथ निवासी कल्याण कैम्प दिल्ली, राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद निवासी साकेत दिल्ली और महेश पुत्र डाल चंद निवासी शक्ति विहार मीठापुर दिल्ली ऋषिकेश घूमने आए थे।सुबह सभी युवक शिवपुरी में गंगा में नहाने गए थे।इस दाैरान आकाश(23) और संदीप(23) नहाते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। इससे पहले युवक कुछ समझ पाते वह आंखों से ओझल हा गए। युवकों ने तुरंत एसडीआरएफ और पुलिस को इसकी सूचना दी। माैके पर पहुंचते ही एसडीआरएफ ने युवकों की तलाश शुरू की।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…