चमोली: नंदाघुंघटी ट्रैक पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अलीगंज निवासी एक ट्रैकर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
वहीं, बदरीनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों ने बतायाद, ट्रैकर्स बिना अनुमति ट्रैकिंग पर गए थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीएस रावत ने बताया, राकेश पाठक (44) निवासी कुर्सी रोड अलीगंज लखनऊ यूपी का शव साथी पर्वतारोही ट्रैकर्स कर्णप्रयाग अस्पताल लेकर आए।ट्रैकर्स ने बताया, राकेश अपने साथी सात ट्रैकर्स के साथ 19 सितंबर को देहरादून से नंदाघुंघटी ट्रैक के लिए रवाना हुए। उनके साथ दो अन्य पोर्टर/गाइड भी थे। 29 सितंबर को सभी ट्रैकर्स सहकर्मियों के साथ कैंप नंबर एक नंदाघुंघटी पर्वत पर थे। इस दौरान राकेश के सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। गाइड ने प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की। इसके बाद स्ट्रेचर से बेस कैंप होमकुंड लाया गया। 30 नवंबर को सुतोल तक घोड़े की मदद से और सुतोल से कैंपर वाहन से कर्णप्रयाग अस्पताल लाया गया। प्रथम दृष्टया राकेश की मृत्यु नंदाघुंघटी पीक पर ही हार्टअटैक से होनी प्रतीत हुई है। उधर, बदरीनाथ के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने बताया, उक्त ट्रैकर्स की कोई जानकारी विभाग के पास नहीं है और न ही कोई अनुमति ली गई थी।
अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…
ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…
देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…
देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…