देहरादून: केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग तथा उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी शुक्रवार को अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने पहले बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और विशेष रुद्राभिषेक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने धाम के दर्शन से अभिभूत होने की बात कही।
केदारनाथ हैलीपैड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्री केदार सभा द्वारा केंद्रीय मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। दर्शन के उपरांत, बीकेटीसी के मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंत्री मांझी ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।
इसके बाद, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी अपने परिवार सहित बदरीनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने वेदपाठ पूजा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने उनका स्वागत किया और भगवान बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया।
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…