UTTARAKHAND

उत्तराखंड में आपदा से नुकसान का जायजा लेने आएगी केंद्रीय टीम, राज्य सरकार भेज रही प्रस्ताव

देहरादून. उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से हुए भारी नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की एक सात सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम जल्द ही प्रदेश का दौरा करेगी. यह टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लेगी.इस बीच, उत्तराखंड सरकार भी आपदा से हुए नुकसान का एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर रही है, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि सभी विभागों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है और उनके आधार पर एक समेकित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. केंद्र सरकार की ओर से गठित इस टीम में संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में चीफ इंजीनियर, निदेशक और उपनिदेशक समेत अन्य अधिकारी शामिल होंगे.टीम की रिपोर्ट और राज्य सरकार के प्रस्ताव के आधार पर ही केंद्र सरकार उत्तराखंड के लिए आर्थिक सहायता पैकेज की घोषणा करेगी.

यह केंद्रीय टीम राज्य सरकार द्वारा भेजे जा रहे प्रस्ताव की पुष्टि करने और जमीनी हकीकत को परखने के उद्देश्य से आ रही है.हाल के दिनों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. खासकर चमोली जिले के थराली और उत्तरकाशी के धराली में आपदा ने भारी तबाही मचाई है.

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. सरकार ने चमोली के थराली समेत सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पूरी तरह से नष्ट हो चुके मकानों के पुनर्वास और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि प्रभावितों तक राहत सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाई जाएं.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

9 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

9 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

13 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

15 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

15 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago