Uttarkashi news: मोरी ब्लॉक के ओसला गांव में भालू के हमले में घायल युवक की मौत, समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी बनी कारण
देहरादून: उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के ओसला गांव में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को डंडी कंडी के सहारे चार किमी दूर ढाडमीर तक पहुंचाया। वहां से निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मोरी थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार दिन में करीब एक बजे ओसला गांव निवासी चैन दास (20) पुत्र रकम दास अपने खेतों में काम करने गया था। जहां भालू ने उस पर हमला कर दिया, उसका शोरगुल सुन ग्रामीणों ने उसे किसी तरह भालू से बचाया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि सड़क और स्वास्थ्य सुविधा उचित समय पर मिलती तो गंभीर घायल अनुराग की जान बच सकती थी।
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…