Categories: UTTARAKHAND

कोटद्वार एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस का छापा, वरिष्ठ सहायक रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।

कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार में स्थित एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। महेंद्र सिंह पर ट्रक चालक से 3,000 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक ट्रक का चालान करते समय चालक से 7,000 रुपये की मांग की और केवल 4,000 रुपये की रसीद दी। विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है।

विजिलेंस की टीम ने महेंद्र सिंह के कार्यालय और आवास पर भी छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, महेंद्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर विजिलेंस ने यह कार्रवाई की।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

5 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

5 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

13 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

15 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

15 hours ago