Categories: DELHIExclusive

दिल्ली के सभी स्कूलों की जांच पूरी, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

New Delhi: दिल्ली-NCR के करीब 100 स्कूलों में बुधवार सुबह बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिन स्कूलों में बम होने की धमकी दी गई उनमें मयूर विहार इलाके में स्थित मदर मैरी स्कूल, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल और साकेत स्थित एमिटी स्कूल शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगाने वाली टीम, बम निरोधक दस्ता और दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों को स्कूलों में भेजा गया तलाशी ली गई है।

दिल्ली पुलिस ने कहा, अभी तक कुछ भी अप्रिय नहीं मिला है

दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर दिल्ली पुलिस PRO सुमन नलवा ने कहा, “कई स्कूलों ने हमसे संपर्क किया है कि उन्हें अपने परिसर में बम होने के बारे में एक ईमेल मिला है। दिल्ली पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है लेकिन अभी तक कुछ भी अप्रिय नहीं मिला है…मैं सभी से कहना चाहती हूं कि वे घबराएं नहीं। हम इस संबंध में जांच कर रहे हैं”

दिल्ली के सभी स्कूलों की जांच पूरी, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

दिल्ली के सभी स्कूलों में जांच पूरी हो गई है और कहीं भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। इस मामले को क्रैक करने के लिए दिल्ली पुलिस इंटरपोल की भी मदद ले रही है। स्कूलों को धमकी भरा इमेल भेजने वाले शख्स की पहचान की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली-NCR के स्कूलों में बम थ्रेट के बाद LG ने पुलिस कमिश्नर से की बात

दिल्ली-NCR के स्कूलों में बम थ्रेट के बाद LG ने पुलिस कमिश्नर से बात की है। वहीं, LG ने अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और स्कूलों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रशासन का सहयोग करें। उपराज्यपाल ने कहा है कि उपद्रवियों और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

नोएडा के सेक्टर-30 में स्थित डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

नोएडा के सेक्टर-30 में स्थित डीपीएस स्कूल को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद स्कूल में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। ईमेल में बताया गया है कि सिलसिलेवार तरीके से बम विस्फोट होंगे। इसके बाद स्कूल की तरफ से सभी पेरेंट्स को एक मैसेज भेजकर तत्काल बच्चों की छुट्टी कर दी गई और उन्हें उनके परिजनों के साथ वापस भेज दिया गया। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

9 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

10 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

10 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

10 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

15 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

15 hours ago