UTTARAKHAND

विकास कार्यों में ढिलाई पर बिफरे डीएम, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं को लेकर प्रशासन अब ‘एक्शन मोड’ में आ गया है। वीरवार को जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कार्यदायी संस्थाओं को दो-टूक शब्दों में निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर ढिलाई मिली, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मानसून से पहले निपटाएं खुदाई के काम
बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने निर्माण कार्यों की कछुआ चाल पर चिंता जताई। विधायक ने सख्त लहजे में कहा कि शहर में जगह-जगह गड्ढे खोदकर न छोड़े जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षाकाल शुरू होने से पहले सड़क निर्माण और पाइपलाइन शिफ्टिंग के कार्यों को अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए, ताकि जनता को जलभराव और कीचड़ की समस्या से न जूझना पड़े।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बनेगी नई पार्किंग
शहर को जाम के झंझट से निजात दिलाने के लिए विधायक ने सिंचाई विभाग की खाली भूमि पर पार्किंग निर्माण की योजना पर जोर दिया। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण (DDA) को तत्काल प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

डीएम के प्रमुख निर्देश:
सड़क चौड़ीकरण: त्रिशूल चौक से आवास विकास तक सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा करें।

लाइन शिफ्टिंग: डीडी चौक से काशीपुर बाईपास और मेडिकल कॉलेज मार्ग पर बिजली व पानी की लाइनों को तत्काल शिफ्ट किया जाए।

भूरारानी विकास: भूरारानी में भविष्य की आबादी को देखते हुए लोनिवि, नगर निगम, राजस्व और प्राधिकरण संयुक्त सर्वे कर नई डीपीआर (DPR) तैयार करें।

सुरक्षा मानक: निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए और अनावश्यक खुदाई से बचा जाए।

बैठक में ये रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसडीएम मनीष बिष्ट, पीडी हिमांशु जोशी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता तरुण शर्मा, लोनिवि के विनोद सनवाल और एनएचएआई के पीडी अचल जिंदल सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मियों के आवंटन पर घमासान

अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…

5 hours ago

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश

ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…

5 hours ago

धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: हल्द्वानी में बनेगा नया हाईकोर्ट परिसर, हर महीने 7 तारीख तक मिलेगी श्रमिकों को सैलरी; देखें पूरी सूची

देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…

7 hours ago

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न: 15 प्रस्तावों को हरी झंडी, श्रमिकों से लेकर सामान्य वर्ग तक के लिए बड़े ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…

7 hours ago

पशुपालकों की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में गाय और भैंस दोनों खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, सामान्य वर्ग भी योजना में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…

8 hours ago

ज्योतिर्मठ में क्यों धंस रही जमीन? भूगर्भीय ऑब्जर्वेटरी रखेगी आंतरिक हलचलों पर नजर, वैज्ञानिक डेटा के आधार पर तय होगा भविष्य

देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…

8 hours ago