Categories: WORLD

दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी: इसके 1Kg के दाम में खरीद सकते हैं कार

नई दिल्ली: विश्‍व में एक ऐसी लकड़ी भी मौजूद है, जो चंदन से भी सौ गुणा महंगी है. चंदन की लकड़ी की औसतन कीमत 7 से 8 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं, दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी अफ्रीकन ब्लैक वुड (African Blackwood) की कीमत 7-8 लाख रुपये किलो है. इस लकड़ी को धरती पर मौजूद सबसे मूल्यवान सामग्रियों में से एक माना जाता है. मतलब की यह एक किलो लकड़ी खरीदने में जितने पैसे आपको खर्च करने पड़ेंगे, उतनी राशि में आप अच्‍छे-भले आधुनिक फीचर्स से लैस कार खरीद सकते हैं.

अफ्रीकन ब्लैक वुड का पेड़ दुनिया के सिर्फ 26 देशों में ही मिलता है. मूलरूप से यह पेड़ अफ्रीकी महाद्वीप के मध्य और दक्षिणी भागों में ही ज्‍यादा उगता है. यह पेड़ ज्‍यादा बड़ा नहीं होता है. इसकी औसतन लंबाई 25-40 फीट ही होता है. इस पेड़ को पूर्ण रूप से विकसित होने में 60 साल लगते हैं. अब अफ्रीकन ब्‍लैक वुड के बहुत कम पेड़ बचे हैं. इन सब वजहों से ही इसके दामों में लगातार वृद्धि हो रही है.

अफ्रीकन ब्लैकवुड से शहनाई, बांसुरी सहित कई संगीत वाद्ययंत्र बनाए जाते हैं. इस लकड़ी से फर्नीचर भी बनाए जाते हैं. यह फर्नीचर बहुत महंगे होते हैं. अमीर लोग अपने घरों को स्टाइलिश बनाने के लिए इस लकड़ी के फर्नीचर का इस्तेमाल करते हैं.

सीमित संख्या और अधिक मांग की वजह से अब इस लकड़ी की तस्करी भी खूब हो रही है. बेहद महंगे होने की वजह से अफ्रीकी ब्लैकवुड (African Blackwood) पेड़ के दुश्मन भी बहुत हैं. तस्कर इन पेड़ों को तैयार होने से पहले ही काट लेते हैं. चंदन के पेड़ की तरह लगातार अवैध कटाई और तस्करी की वजह से अब इन पेड़ों की संख्या बहुत घट गई है. केन्या और तंजानिया जैसे देशों में तो तस्‍करों से अफ्रीकी ब्लैकवुड को बचाने के लिए जंगलों में हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

11 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

12 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

12 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

15 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago